प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
बजट से किसानों को मिला खास तोहफा यानी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि। देश के 85 फीसदी से ज्यादा किसानों को हर साल सरकार छह हजार रुपए तीन किश्तों में देने जा रही है। दो हजार रुपए की पहली किश्त अगले कुछ सप्ताह में किसानों के बेंक खातों में पहुंचाने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। सरकार की इस मामले में गंभीरता का पता इसी से चल जाता है कि बजट पेश होने के दिन ही इस बारे में विस्तृत दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए। हर राज्य की जिम्मेदारी संयुक्त सचिव और उसके ऊपर के अधिकारी को दी गई।.नीयत साफ है ,पर राह बहुत आसान नहीं लगती। क्या दो हेक्टेयर तक जोत वाले देश के इन 12 करोड़ से ज्यादा किसानों को सम्मान निधि पहुंचाने के लिए आंकड़ें उपलब्ध हैं? किस आधार पर पहुंचेगी ये राशि? इसमें राज्य सरकारों की क्या होगी भूमिका? सवाल अनेक हैं और इन्हीं सवालों पर कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव देवेश चतुर्वेदी के साथ वाद संवाद करेंगे भारतीय किसान संघ के महासचिव बद्री नारायण चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के सचिव राज सिंह देसवाल, पीटीआई की विशेष संवाददाता लक्ष्मी देवी, इकोनोमिक टाइम्स की विशेष संवाददाता माधवी सैली, नवभारत टाइम्स के वरिष्ठ सहायक संपादक जोसफ बर्नाड, स्वदेशी जागरण मंच से जुड़े किसान नेता अजीत सिंह तेवतिया और काफी संख्या में आए किसान। देखिए वाद संवाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि शनिवार 9 फरवरी को सुबह 11 बजे और सोमवार 11 फरवरी को रात 10 बजे सिर्फ दूरदर्शन किसान पर। एंकर- मोनालिसा, पैनल प्रोड्यूसर-ज्योत्सना शुक्ला, स्क्रिप्ट, परिकल्पना और निर्देशन- कुमार आनंद

Vaad Samvaad - Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi pradhan mantri kisan samman nidhi yojana in hindi | |
13 Likes | 13 Dislikes |
405 views views | 363K followers |
News & Politics | Upload TimePublished on 12 Feb 2019 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét